दीपावली पर बीकानेर पुलिस महकमे को बड़ा तोहफ़ा, 98 हैड कांस्टेबल बने एएसआई
बीकानेर,दैनिक खबरां। दीपावली से पहले बीकानेर पुलिस महकमे में खुशियों की लहर दौड़ गई है। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के आदेशों की पालना में जिला बीकानेर के 98 हैड कांस्टेबलों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नति का तोहफ़ा मिला है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह चयन वर्ष 2021-22 की योग्यतात्मक परीक्षा के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक पद के 100 रिक्त पदों (एससी-14, एसटी-12 व सामान्य वर्ग-74) के लिए किया गया है। जिला स्तर पर गठित चयन बोर्ड ने राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम 1989 के नियम 27 और 29 के तहत वरिष्ठता क्रम के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।
इस आदेश के साथ ही बीकानेर जिले के पुलिसकर्मियों में उत्साह और उल्लास का माहौल है। दीपावली से ठीक पहले मिली इस पदोन्नति की सौगात ने पुलिस महकमे में हर्ष की लहर पैदा कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चयनित सभी 98 हैड कांस्टेबलों को अब एएसआई पद के पदोन्नति संवर्ग पाठ्यक्रम हेतु पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PCC) में भेजा जाएगा। देखें पूरी सूची… 👇👇





