खेत में काम करते समय 25 वर्षीय नौजवान हुआ बेहोश,अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
दैनिक खबरां,बीकानेर। शनिवार देर रात खेत में काम करते समय एक नौजवान की तबियत खराब हुई तो परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल दौड़े, जंहा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरो नें उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के सेरुणा थाना इलाके में जोधासर रोही की है। इस संबंध में मृतक के भाई मनोज कुमार पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी जोधासर ने बताया कि उसका भाई रामेश्वरलाल (25) शुक्रवार रात खेत में मोठ की फसल निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई नें बताया कि रामेश्वरलाल मेहनती किसान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस नें मर्ग दर्ज कर जांच हैडकांस्टेबल महेश कुमार को सोंपी है।

