खांसी की दवा समझकर पी लिया जहरीला स्प्रे, महिला की इलाज के दौरान मौत

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

खांसी की दवा समझकर पी लिया जहरीला स्प्रे, महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर,दैनिक खबरां । अनजाने में हुई एक गलती ने एक महिला की जान ले ली। जिले के पुगल थाना क्षेत्र के गांव भानीपुरा में खांसी की दवाई समझकर स्प्रे पी लेने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में मृतका के बेटे भंवरसिंह पुत्र मेघूसिंह राजपूत निवासी भानीपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी माता प्रेमकंवर उम्र 60 वर्ष ने खांसी की दवा समझकर गलती से जहरीला स्प्रे पी लिया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस नें प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।