बीकानेर: दम्माणी चौक में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

बीकानेर

बीकानेर: दम्माणी चौक में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दम्माणी चौक में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक पुराने जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया। यह मकान रामरतन दम्माणी के स्वामित्व में है, और उसका अगला हिस्सा गिरा, जो काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तेज आवाज के साथ छज्जा नीचे गिर पड़ा। सौभाग्यवश, घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि उस समय कोई व्यक्ति वहां खड़ा होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्थित जर्जर भवनों का शीघ्र सर्वे कराया जाए और सुरक्षा की दृष्टि से उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।