रात को हॉस्टल में शराब पिलाकर जबरदस्ती किया खोटा काम,ठेकेदार पर युवक लगाया कुकर्म का आरोप
दैनिक खबरां,बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में मजदूरी के लिए आए युवक के साथ ठेकेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक वह खाजूवाला स्थित अम्बेडकर हॉस्टल में रुका था। आरोप है कि गणेशा राम भाट पुत्र पतराम, निवासी गांव जडावाली, हनुमानगढ़ जो कि ठेकेदार है और वो उसके यंहा मजदूरी करता है।
इस दौरान आरोपी ने शराब पिलाकर उसे हॉस्टल के दूसरे कमरे में ले जाकर जबरदस्ती गलत काम किया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

