दिल्ली की फर्म नें नोखा के व्यापारी से ठगे 2.75 लाख, कूलर मोटर व पंप भेजने के बदले हुआ धोखा..
दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे के सदर बाजार निवासी इन्द्रचन्द पुत्र शंकरलाल तापड़िया (45) ने दिल्ली के एक व्यापारी पर 2 लाख 75 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
परिवादी नें पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अमित जैसवाल, जो कि नई दिल्ली के कमला मार्केट, आसफ अली रोड, अजमेरी गेट में स्थित दुकान सिद्ध फर्नीचर सिस्टम (दुकान नं. 254-ए) का मालिक है, ने कूलर मोटर और कूलर पंप भेजने के नाम पर परिवादी इन्द्रचन्द से 2 लाख 75 हजार रुपये राशि मंगवाई। आरोप है कि परिवादी ने तय राशि जमा कर दी, लेकिन आरोपी ने न तो सामान भेजा और न ही पैसे वापस किए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। नोखा पुलिस नें मामला दर्ज कर जांच नथाराम एचसी को सोंपी है।

