बीकानेर में जमीन फर्जीवाड़ा गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन जमाबंदी निकाल करते थे शिकार, पढ़े खबर…

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में जमीन फर्जीवाड़ा गैंग का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन जमाबंदी निकाल करते थे शिकार, पढ़े खबर…

दैनिक खबरां,बीकानेर। सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीनों की फर्जी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी भूपेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य कुटरचित दस्तावेज तैयार कर परिवादी की जमीन को हड़पने का षड्यंत्र रचा। जांच अधिकारी तनेरावसिंह सउनि ने पाया कि आरोपी पहले से सुनसान पड़ी जमीनों के रिकॉर्ड की ऑनलाइन जमाबंदी निकालते थे और असली मालिक की जगह कुटरचित दस्तावेज बनाकर पंजीयन अधिकारी के समक्ष पेश कर रजिस्ट्री करवा देते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपीगण शुक्रवार को भी एक और धोखाधड़ी की योजना बनाकर बीकानेर आए थे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए उन्हें धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में महावीर प्रसाद उर्फ मनोज शर्मा पुत्र बेगराज, निवासी वार्ड 1 जोधावाला बास रावतसर, जिला हनुमानगढ़ (उम्र 40 वर्ष) और महेन्द्र सिंह पुत्र मुख्त्यारसिंह, निवासी नमोली सुरजपुर, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश (उम्र 70 वर्ष) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी दिगपाल सिंह, सउनि तनेरावसिंह, कानि भागीरथ, कानि अभिषेक और कानि बाबूसिंह की टीम शामिल रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।