पंडित धर्मकांटे के पास सड़क हादसा: तेज गति में आई कार नें मारी टक्कर,एक की मौत

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

पंडित धर्मकांटे के पास सड़क हादसा: तेज गति में आई कार नें मारी टक्कर,एक की मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के पंडित धर्मकांटे के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। हादसा बुधवार लगभग 9 बजे का बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतक के भाई पप्पु खां पुत्र जमाल खां निवासी ओडो का मोहल्ला, सर्वोदय बस्ती नें गुरुवार को नयाशहर थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नयाशहर थाने के हैडकांस्टेबल अजय कुमार नें बताया कि मृतक के भाई पप्पु खां नें पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई लियाकत अली बैलगाड़ी पर पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान पंडित धर्मकांटे के पास कार RJ07CC8730 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए रॉन्ग साइड से बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में लियाकत अली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।