दशहरा उत्सव में हादसा:मेघनाद के जलते पुतले में दबे फोटोग्राफर को हेड कांस्टेबल ने बचाया, देखें वीडियो
दैनिक खबरां,बीकानेर । विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को आयोजित दशहरा कार्यक्रम के दौरान एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रावण दहन के समय जलता हुआ मेघनाद का पुतला अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा। इस दौरान एक फोटोग्राफर उसकी चपेट में आ गया, लेकिन इस बीच हनुमान बनकर रावण की जलती लंका में एक पुलिसकर्मी कूद पड़ा और मेघनाद के जलते पुतले के नीचे दबे फोटोग्राफर को जिंदा बचाकर बाहर ले आया । सुनने में यह अजीब सा लगता है , लेकिन यह घटना बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ थाना इलाके में घटित हुई है। जिसके बाद घायल फोटोग्राफर को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जंहा उसका ईलाज जारी है।
दरअसल,सूरतगढ़ में विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को आयोजित दशहरा कार्यक्रम में रावण परिवार के पुतलो का दहन किया जा रहा था। एक तरफ मेघनाद जल रहा था, इसके पास में जब रावण के पुतले के दहन के समय वंहा फोटो खींच रहें फोटोग्राफर के ऊपर मेघनाद का पुतला अचानक जलता हुआ रावण के पुतले पर गिरता हुआ फोटोग्राफर के ऊपर जा गिरा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वंहा ह्ड़कंप मच गया। घटना के दौरान मौजूद सूरतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल दुर्गादत ने साहस का परिचय देते हुए होमगार्ड के एक जवान के साथ मिलकर जलते हुए ढांचे के बीच से फोटोग्राफर को बाहर निकाला। तत्पश्चात घायल फोटोग्राफर को तुरंत ट्रॉमा सेंटर सूरतगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। दैनिक खबरां नें फोटोग्राफर को बचाने वाले खाकी के हीरो सूरतगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल दुर्गादत से इस पुरे हादसे की जानकारी ली और उनके इस साहसिक कार्य की प्रशंसा की। हेड कांस्टेबल दुर्गादत नें बताया कि समय रहते वे मौके पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घायल फोटोग्राफर की स्थिति सामान्य है, इस हादसे में उसके दोनों हाथ और चेहरा झुलसे है। देखें वीडियो

