फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने की साजिश, अवैध कब्ज़ा कर तारबंदी तोड़ी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने की साजिश, अवैध कब्ज़ा कर तारबंदी तोड़ी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने व जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर तारबंदी तोड़ने की घटना सामने आई है। घटना खाजुवाला थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस संबंध में प्रार्थी हनुमानाराम पुत्र रामचंद्र निवासी सेक्टर नंबर 3 खाजुवाला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में प्रार्थी नें पुलिस को दी रिपोर्ट में खाजुवाला निवासी आरोपी जसकरण सिंह, गुरतेज सिंह, सुमेर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों नें अपनी भूमि बिक्री के लिए प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार किया। प्रार्थी की पत्नी ने 5 लाख रुपये नगद देकर भूमि खरीदी। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की भूमि हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। साथ ही आरोपियों ने जमीन पर अवैध कब्ज़ा किया और तारबंदी व पेड़ तोड़ दिए, जिससे प्रार्थी को 1.50 लाख का नुकसान होना बताया गया है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार कर रहें है।