रामलीला में कुंभकरण वध, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पंडाल
दैनिक खबरां,बीकानेर। नेताजी सुभाष कला मंडल के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के अवसर पर चल रही रामलीला में बुधवार रात कुंभकरण वध का भव्य मंचन हुआ। भगवान श्रीराम और महाबली कुंभकरण के बीच युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पूरा पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही मेघनाथ वध और अहिरावण वध का भी मंचन हुआ। आज गुरुवार को रावण वध और भगवान राम का राजाभिषेक होगा।
रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील गेधर, अब्दुल वाहिद और बंटसा गेधर ने किया। समिति के उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल ने बताया कि कला मंडल के अध्यक्ष डी. के. बोबरवाल, उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल, सचिव जगदीश शर्मा, डारेक्टर मोहसीन खान, सह-डारेक्टर पंकज मोदी, कोषाध्यक्ष संजीव पराशर, सह-कोषाध्यक्ष अमित सिंह, सह-सचिव हितेश्वर सिंह राठौड़, प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी सहित वरिष्ठ कलाकार लीलाधर, हरिकिशन, नंदू और अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कलाकार एवं तकनीकी टीम:
कुंभकरण: प्रेम नाथ योगी, रावण: ओम चौधरी, अहिरावण: सुरेंद्र कुमार, हनुमान: विवेक डावड़ा, राम: तरुण झा, लक्ष्मण: हितेश्वर राठौड़, मेघनाथ: शंकर जी, सुग्रीव: पं. हरिकिशन, जामवंत: अमित साड़ीवाल, अंगद: राजेश चौहान, विभीषण: डी. के. बोबरवाल, साज-सज्जा: पेंटर सुरेश और नीरज, सीन चार्ट: जगदीश शर्मा, सीन सेटअप: पंकज मोदी, अमन सिंह, अक्षय, स्टेज संचालन: संजीव पाराशर।
कलाकारों के शानदार अभिनय और तकनीकी टीम की मेहनत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे पंडाल में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

