कोलायत में रहस्यमयी मौत: कपिल सरोवर में शव मिलने से सनसनी, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

कोलायत में रहस्यमयी मौत: कपिल सरोवर में शव मिलने से सनसनी, देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। कोलायत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा आज कपिल सरोवर के घाट पर तैरता एक युवक का शव मिलने की घटना सामने आई है। घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग हादसे की वजह जानने के लिए एकत्रित हो गए। जानकारी के मुताबिक कपिल सरोवर में गुरुद्वारे के पास बने घाट में आज एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत था कि उसकी पहचान करना फिलहाल नामुमकिन हो गया है। सूचना मिलने पर एएसआई जय सिंह सहित स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। देखें वीडियो

 

जानकारी के अनुसार, सरोवर में मौजूद मछलियों ने शव को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पहचान और भी मुश्किल हो गई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत आत्महत्या की वजह से हुई, हत्या हुई या कोई और कारण है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा ।घटना के बाद कोलायत कस्बे में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। देखें वीडियो…