बीकानेर में प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का स्वागत, भाटी बोले– “अरे म्हारो पुराणों बेली है”
बीकानेर, दैनिक खबरां । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर आगमन पर मधुबन फ़ार्म हाऊस में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान जब प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ पूर्व मंत्री भाटी के सामने पहुंचे तो भाटी ने मुस्कुराते हुए कहा– “अरे, म्हारो पुराणों बेली है।” इस आत्मीयता भरे क्षण पर पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ और पूर्व मंत्री भाटी के बीच गोचर एवं ओरण भूमि संरक्षण पर सार्थक चर्चा हुई। भाटी ने गोचर संरक्षण के महत्व को दृढ़ता से रखा। भाटी ने कहा कि संगठन की परंपरा परिवार जैसी है, जहां छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समाज और राष्ट्र सेवा का संकल्प निभाते हैं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है और यह परिवारिक आत्मीयता तथा प्रेरणा का प्रतीक है। देखें वीडियो..

