बीकानेर से निकला बड़ा आदेश, 11,838 प्राध्यापक बने उप-प्राचार्य

बीकानेर राजस्थान शिक्षा

बीकानेर से निकला बड़ा आदेश, 11,838 प्राध्यापक बने उप-प्राचार्य

दैनिक खबरां,बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान बीकानेर ने बड़ी प्रशासनिक पदोन्नति करते हुए 11,838 प्राध्यापकों को उप-प्राचार्य पद (लेवल-14) पर पदोन्नत किया है। यह चयन डीपीसी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की बैठक में वरिष्ठता सह-योग्यता के आधार पर किया गया। आदेश निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर सीताराम जाट द्वारा जारी किया किए गए है।

निदेशालय आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत कार्मिकों को 07 अक्टूबर 2025 तक अनिवार्य रूप से ऑफलाइन कार्यग्रहण करना होगा। ऑनलाईन कार्यग्रहण मान्य नहीं होगा। कार्यग्रहण अथवा पदोन्नति परित्याग की सूचना शाला दर्पण पोर्टल के डीपीसी टैब में दर्ज करना और साथ ही ई-मेल vpjoining2025@gmail.com पर भेजना अनिवार्य रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यग्रहण करने के बाद पदोन्नति परित्याग या पदावनति संभव नहीं होगी। आगामी दिनों में ऑनलाईन काउंसलिंग के जरिए इन पदोन्नत कार्मिकों का स्थाई पदस्थापन किया जाएगा।