देर रात नयाशहर पुलिस की इस गुप्त कार्रवाई से मचा ह्ड़कंप, पुलिस नें कई जनों को किया गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

देर रात नयाशहर पुलिस की इस गुप्त कार्रवाई से मचा ह्ड़कंप, पुलिस नें कई जनों को किया गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने रविवार को जुआ सटटा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी ताश के पत्तों और पर्ची सटटा पर रूपयों का दाव लगाते हुए खेलते पाए गए। मौके से कुल 45,960 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा आईपीएस और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर की गई। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर सौरभ तिवाड़ी आरपीएस के निर्देशन में और वृताधिकारी नगर श्रवणदास संत आरपीएस के नेतृत्व में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनियां ने टीम बनाकर संभावित जुआ ठिकानों पर गुप्त निगरानी रखी।

ये है गिरफ्तार आरोपी सुखदेव, पुत्र मूलाराम, उम्र 65, रामपुरा बस्ती; अशोक, पुत्र भंवर लाल, उम्र 46, नत्थूसर गेट; राकेश, पुत्र कन्हैया लाल, उम्र 42, हनुमान हत्था; विल्सन साध, पुत्र सत्यनारायण, उम्र 41, स्वामी मौहल्ला; राजेंद्र सिंह, पुत्र शंकर सिंह, उम्र 56, फड़ बाजार; राजकुमार, पुत्र लिखमाराम, उम्र 44, चौखुटी फांटक; कैलाश, पुत्र घनश्याम, उम्र 43, मालियों का मौहल्ला, नत्थूसर बास; मोहम्मद फिरोज, पुत्र मोहम्मद रफीक, उम्र 33, रानीसर बास और अन्नाराम, पुत्र पन्नाराम, उम्र 42, नाल।


इन सभी आरोपीयों के खिलाफ अलग-अलग 5 प्रकरण धारा 13 आरपीजीओ एक्ट में दर्ज किए गए। कार्रवाई में शामिल मुख्य पुलिस टीम में नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनियां, राकेश गोदारा, हेडकांस्टेबल पांचाराम,शीशराम, महिपाल सिंह, रामचन्द्र व कांस्टेबल हेमराज,पुरूषोतम, नरेश, भवानी सिंह और रूपाराम शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जुआ सट्टा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।