32 वर्षीय युवक नें फांसी का फंदा लगाकर दी जान

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

32 वर्षीय युवक नें फांसी का फंदा लगाकर दी जान

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले में आत्महत्याओं के मामले लगातार सामने आ रहें है। जंहा नोखा थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय युवक नें फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इस संबंध में नोखा के वार्ड 43, हरिराम जी मंदिर के पास रहने वाले मृतक के भाई श्याम सुंदर नें नोखा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। प्रार्थी नें बताया उसके भाई शिव शंकर ने 25 सितंबर की शाम लगभग 6-7 बजे जोरावरपुरा नोखा स्थित अपने घर की छत पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच थानाधिकारी अरविंद कुमार कर रहें है।