बाफना स्कूल में सुबह-सुबह मचा हड़कंप! 7:20 बजे बंद गेट के बाद बच्चे और अभिभावक परेशान, देखें वीडियो…
दैनिक खबरां,बीकानेर। गुरुवार सुबह गंगाशहर रोड़ स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी (बाफना स्कूल) का माहौल सामान्य दिनों से बिल्कुल अलग नजर आया। स्कूल के मुख्य गेट के बाहर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ लगी रही, वहीं गेट के बाहर वैन, टैक्सी और दुपहिया वाहनों का जमघट उधर से गुजरने वालों को हैरान कर रहा था। दरअसल, स्कूल प्रशासन ने समय पर आने की सख्ती को लागू करते हुए सुबह 7:20 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए। इसके बाद किसी भी विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। अचानक गेट बंद होने से कई छात्र बाहर ही रह गए और कुछ बच्चे रोने लगे। अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नियम समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है, ताकि बच्चों में समय की पाबंदी की आदत डाले जा सके। हालांकि इस कदम के बाद सोशल मीडिया और अभिभावकों में इस नियम पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ अभिभावक इसे सख्ती की जरूरत बताते हैं तो कुछ का मानना है कि बच्चों के लिए यह परेशानी पैदा कर सकता है। इस घटना ने बीकानेर में स्कूलों में समय पालन और छात्रों की सुविधा के बीच संतुलन पर बहस को फिर से जगाया है। देखें वीडियो….
G

