अंबेडकर सर्किल पर बस की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

अंबेडकर सर्किल पर बस की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। पीबीएम रोड़ स्थित अंबेडकर सर्किल पर बस की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना रविवार सुबह 8 के आसपास की है। इस संबंध में मृतक के पुत्र राजेश राम भील मोहनगढ़ निवासी नें जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी नें पुलिस को डी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिताजी बबाईलाल भील रविवार सुबह मोटरसाईकिल पर सवार होकर पीबीएम अस्पताल दवाई लेने जा रहे थे। अंबेडकर सर्किल पर पहुंचते ही बस संख्या आर जे 07 पीसी 2225 के चालक नें गफलत व लापरवाही से चलाते हुए उनके पिताजी को टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जंहा उन्होंने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस नें परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जयप्रकाश सउनि को सोंपी है।