बीकानेर के इस क्षेत्र में नाले में मिला अज्ञात शव,इलाके में फैली सनसनी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर में इस क्षेत्र में नाले में मिला अज्ञात शव,इलाके में फैली सनसनी

बीकानेर। शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब कोटगेट थाना क्षेत्र में जिला उद्योग संघ के पास स्थित नाले से एक शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी असहाय सेवा संस्थान के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।