जय तुलसी स्कूल के छात्र छात्राओं ने पदम स्मारक का किया शैक्षणिक भ्रमण,जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व

नोखा

दैनिक खबरा,नोखा। नोखा के सीलवा गाँव में बने पदम स्मारक का भ्रमण कर बच्चों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व। नोखा के जय तुलसी विद्या विहार विद्यालय के करीब 80 छात्र छात्राओं और स्टाफ ने शुक्रवार को पदम स्मारक का सामुहिक भ्रमण किया । शाला के निदेशक पुलकित ललवानी ने बताया की पदम स्मारक में कार्यरत लाइब्रेरियन भवानी शंकर स्वामी ने बच्चों को सम्पूर्ण परिसर में भ्रमण करवाते हुए संत जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलू और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया । प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व शाला संयोजक खुशबु ललवानी ने बताया की छात्र छात्राओं के अध्ययन और अध्यापन गतिविधि के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण का भी उनके जीवन में बहुत महत्व होता है। जब विद्यार्थी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल से रूबरू होते हैं, तो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है।