दैनिक खबरा,नोखा। नोखा नगरपालिका द्वारा निर्मित व निराश्रित गोवंश सेवा समिति द्वारा संचालित रायसर रोड़ पर स्थित नन्दीशाला नोखा में माघ मास की मौनी अमावस्या के पुनीत अवसर पर नन्दीशाला नोखा में आज नन्दियों के लिए लापसी की सवामणी बनाकर नन्दियों को खिलाई गई।इस मौके पर आज 86 सवामणी का सहयोग नन्दियों के लिये अलग-अलग दानदाताओं द्वारा किया गया। नन्दीसेवको द्वारा हरि सब्जियां व गुड़ नन्दियों को खिलाया गया व सत्यनारायण धामु परिवार द्वारा 31 हजार रुपये का सहयोग नन्दी सेवार्थ प्राप्त हुवा। अमावस्या के अवसर पर आज नन्दीग्रास मासिक योजना के अंतर्गत भी अलग-अलग भामाशाहों द्वारा सहयोग प्राप्त हुवा व नन्दी सेवको द्वारा चुग्गा नन्दीशाला में नन्दियो के लिए डलवाय गया।इस अवसर पर निराश्रित गोवंश सेवा समिति के अंकित तोषनीवाल द्वारा सभी भामाशाहो का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर सिमिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ नवरत्न गोड़ , गौरीशंकर बागड़ी,ओमप्रकाश खीचड़ ओमप्रकाश पारीक, गेनाराम खाती, नेमाराम खाती,मूलचन्द तिवाड़ी,भंवरलाल खाती,मनोज चाण्डक,श्रीकिशन महाराज व अनुभूति सेवा संस्थान से सरोज मरोठी,जयश्री भूरा व मातृ शक्ति और नन्दी सेवक उपस्थित रहे।

