गायब हुई बीकानेर की गर्ल को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, लाया जा रहा है जेएनवीसी थाने..
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर की गर्ल के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन करने वाली लापता युवती को बीकानेर पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। इसकी जानकारी एसपी ने पत्रकारों को देते हुए बताया जेएनवीसी थाने में मोनिका राजपुरोहित के गायब होने को लेकर एमपीआर दर्ज थी। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आज मोनिका राजपुरोहित को उनकी माताजी के साथ ही पुलिस ने सकुशल दस्तियाब कर लिया है। गौरतलब है, बीकानेर गर्ल उर्फ़ मोनिका राजपुरोहित बीते कई दिनों से लापता थी । इसको लेकर परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई थी।जिसके बाद आज पुलिस ने युवती को ढूँढ लिया है। पुलिस ने फोटो भी जारी की है। जिसमे पुलिस कर्मी के साथ युवती और उसकी माँ दिखाई दे रही है। बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पुलिस के दोनों बहनों को गिरफ़्तार किया था। जिसके बाद कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप सामने आए थे। खबर लिखें जाने तक पुलिस टीम द्वारा दोनों को दस्तयाब कर थाने लाया जा रहा था।

