स्कुल जा रही 15 वर्षीय नाबालिग को सुनसान झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म, शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

स्कुल जा रही 15 वर्षीय नाबालिग को सुनसान झाड़ियों में ले जाकर किया दुष्कर्म, शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी

दैनिक खबरां, बीकानेर। जिले में नाबालिगों के खिलाफ अत्याचार बलात्कार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। जंहा बीकानेर में एक और 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीड़िता के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने चूरू में ऊठवालिया गांव निवासी उदयसिंह और नागौर के डीडवाना में मोलासर गांव निवासी सुदेश स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वंही दोनो आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग अपने छोटे भाईयों को लेने के लिए स्कूल जा रही थी, इस दौरान बीच रास्ते में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो युवकों ने उठा लिया। जिसके बाद सूनसान जगह पर लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने उसे रास्ते में रोका और मुंह पर हाथ रखकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर कालू रोड पर श्मशान भूमि के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां लड़की ने शोर मचाया तो उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ हो रही है।