बीकानेर के इस युवक को इंस्टाग्राम पर लॉरेन्सं बिश्नो‍ई गैंगेस्टर का गुणगान करना पड़ा महंगा..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर के इस युवक को इंस्टाग्राम पर लॉरेन्सं बिश्नो‍ई गैंगेस्टर का गुणगान करना पड़ा महंगा..

दैनिक खबरां,बीकानेर। सोशल मिडिया पर एक गलत कदम आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है। कुछ ऐसा ही करना जिले के एक युवक को महंगा पड़ गया। मामला कालू थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक मणीपाल नाई पुत्र रामूराम नाई उम्र 20 साल निवासी सहजरासर ने इंस्टाग्राम पर हथियार सहित अपनी फोटो अपलोड की और इंस्टाग्राम पर लॉरेन्सं बिश्नो‍ई गैंगेस्टर, गोल्डी बराड व अन्य अपराधियो का गुणगान गाँव के लोगों के सामने किया था। इसकी शिकायत पर कालू पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मणीपाल नाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर उसके अन्य अपराधियों से संबंध के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।