महिला को डरा धमकाकर जबरन किया बलात्कार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में महिलाओ पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को जिले के देशनोक थाना इलाके से आया है। जंहा एक महिला को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया बताते है। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित ने महिला को झाँसे में लिया और एक दिन अकेला पाकर डरा-धमका कर जबरन बलात्कार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है, बीते दो दिन पहले ही देशनोक थाना इलाके में एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ यौनाचार करने की कोशिश में विफल रहने पर बुरी तरह मारपीट की गई थी। यह मामला ठंडा ही नहीं पड़ा कि अब मंगलवार को महिला से बलात्कार की घटना सामने आई है।

