पुरानी गोलियां खाने से महिला की तबियत बिगड़ी, ईलाज के दौरान हुई मौत
दैनिक खबरां, बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक महिला की एक्सपायरी डेट गोलियां खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पति शिवबाड़ी निवासी सोहनलाल पुत्र केशुराम ने 26 अगस्त कों थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पत्नि लिक्ष्मा उम्र 50 वर्ष ने घर में रखी पुरानी गोलियां खा ली, जिससे उसकी तबियत बिगड गई। जिसके बाद वे उसे लेकर अस्पताल गए जंहा उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच पूर्णाराम सऊनि कर रहें है।

