नासूर बनी ये मुख्य सड़क, जिम्मेदार नींद में! महिला शिक्षकों से भरी टैक्सी गड्ढे में गिरी, हादसा टला,देखें वीडियो

Editor बीकानेर

नासूर बनी ये मुख्य सड़क, जिम्मेदार नींद में! महिला शिक्षकों से भरी टैक्सी गड्ढे में गिरी, हादसा टला,देखें वीडियो

हाल ए बारिश बीकानेर@नारायण उपाध्याय
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में गुरुवार और शुक्रवार कों हुई भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए है। शहर की सड़के टूट गई है, नेशनल हाइवे जैसी सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। रोड़ पर तालाब जैसा पानी इकट्ठा हो रखा है। बीकानेर का मुख़्य नेशनल हाइवे श्रीगंगानगर रोड़ की हालत सबसे दयनीय नजर आ रही है। यह सड़क मार्ग रोडवेज बस स्टेण्ड से लेकर आरटीओ ऑफिस तक जगह-जगह से टूटा पड़ा है। इस रोड़ की हालत तो ये है कि कंही कंही इतने बड़े गड्ढे है जिसमें मोटरसाईकिल का पहिया ही पूरा समा जाए। इन दिनों अगर आप इस रोड़ से कंही जाना चाहते है तो अपनी जान की सुरक्षा कों ध्यान में रखते हुए ही सफर करें। शुक्रवार कों एक ऐसा ही बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दैनिक खबरां की टीम इस रोड़ का जायजा लेने ग्राउंड पर निकली तो इस दौरान टीम के सामने ये हादसा हुआ। जंहा एक चार पहिया टेक्सी आरटीओ ऑफिस के पास हाइवे रोड़ पर गहरे खड्डे में एक और झुक गई। इस टेक्सी में करीब 6-7 महिला शिक्षक थी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्कुल में ड्यूटी से लौट रही थी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। समय रहते महिला शिक्षकों ने टेक्सी से कूदकर जान बचाई।

अब इस घटना के बाद दो सवाल आते है। पहला ये कि ज़ब भारी बारिश कों लेकर ज़ब स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया तो पानी भराव वाले रास्ते में पड़ने वाली स्कूलों में शिक्षकों कों क्यों स्कूलों में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए। दूसरा सवाल ये कि माना कि बारिश में सड़के जलमग्न हो जाती है और इससे ये टूट जाती है खड्डे हो जाते है, लेकिन आरटीओ ऑफिस के पास नेशनल हाइवे सड़क का एक हिस्सा कई वर्षो से नासूर बना हुआ है। क्या कभी इस और जिम्मेदारों ने ध्यान दिया? केवल खानापूर्ति और बजट उठाने के चक़्कर में दिखावे के नाम पर मरम्मत या सड़क बना दी जाती है, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर से नासूर बन जाती है। यही हाल कमोबेश इस रोड़ पर पारीक पेट्रोल पंप के पास का है। जंहा रोड़ सही ना करके इसको एकतरफा कर दिया गया। खरी खरी बात तो ये है कि यंहा से चुनें हुए जनप्रतिनिधि भी हाथ पे हाथ धरे बैठे है और प्रशासन की तो बात ही अलग है। अब देखने वाली बात यह है कि इस मुख्य नेशनल मार्ग की दशा कब सुधरेगी यह भविष्य की गर्त में है।

देखें वीडियो..