रिजल्ट अपडेट: RBSE दसवीं बोर्ड का रिजल्ट अब कल इतने बजे आएगा
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं क्लास का रिजल्ट कल यानि बुधवार को घोषित हो जाएगा। इसके साथ ही बीकानेर के 41 हजार 544 स्टूडेंट्स का फैसला हो जाएगा। पिछले साल बीकानेर के 39 हजार 709 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जबकि इस बार ये संख्या थोड़ी ज्यादा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर बुधवार शाम पांच बजे रिजल्ट देगा। इसके लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट rajresults.nic.in पर देखा जा सकता है। यहां स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर लिखने होंगे। रिजल्ट को डाउनलोड किया जा सकता है।
इस बार बीकानेर के 41 हजार 544 स्टूडेंट्स ने दसवीं के एग्जाम के लिए आवेदन किया था। इन स्टूडेंट्स के लिए बीकानेर जिले में 212 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हुई और तीस मार्च तक चली थी। परीक्षा एक पारी में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की गई।
पिछले साल 89.90 परसेंट रिजल्ट, लड़कियां रही लड़को से आगे
साल 2023 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर का दसवीं का रिजल्ट बीकानेर के लिए 89.90 परसेंट रहा था। इस बार इसमें सुधार हो सकता है। पिछले कई सालों से लड़कियों का रिजल्ट लड़कों की तुलना में बेहतर रहता है। पिछले साल 89.01 परसेंट लड़के पास हुए जबकि लड़कियों का परसेंटेज 90.95 रहा। पिछले साल लड़कियों की तुलना में लड़कों की संख्या थी। तब लड़के 8257 फर्स्ट डिविजन आए थे और 8380 लड़कियां फर्स्ट डिविजन थी।

