पंजाब में कार्यकर्ताओं से बोले विधायक भाटी “अब की बार 400 पार’ का संकल्प साकार करेगी भाजपा

पंजाब बीकानेर

कोलायत विधायक भाटी प्रचार करने पहुंचे पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र

कार्यकर्ताओं से बोले भाटी “अब की बार 400 पार’ का संकल्प साकार करेगी भाजपा

बीकानेर/पंजाब। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी दो दिवसीय पंजाब प्रवास के दौरान – खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनजीतसिंह मन्ना के समर्थन में प्रचार करने पहुँचे।

खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में पहुँचने पर पार्टी के ज़िलाअध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल, लोकसभा विस्तारक सुमित सबरवाल,दोना मण्डल अध्यक्ष सरबजीत सिंह सहित देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक भाटी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया भाटी में स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में संवाद स्थापित कर देवतुल्य जनता जनार्दन से भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आह्वान किया।

विधायक भाटी ने कहा आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि पंजाब की देवतुल्य जनता जनार्दन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी पर अटूट विश्वास प्रकट करते हुए हर बूथ पर कमल खिलायेगी और ‘अब की बार 400 पार’ का संकल्प साकार करेगी।