डीएसटी का आज फिर हवाला पर बड़ा वार! 10 लाख की नकदी के साथ दो व्यक्ति हिरासत में, DST के लखविंद्र रहें कार्रवाई के हीरो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

डीएसटी का आज फिर हवाला पर बड़ा वार! 10 लाख की नकदी के साथ दो व्यक्ति हिरासत में, DST के लखविंद्र रहें कार्रवाई के हीरो

बीकानेर, दैनिक खबरां। जिला पुलिस की स्पेशल सेल (डीएसटी) लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक बार फिर से एक्शन मोड़ में आ गई है। जंहा जिले भर में डीएसटी टीम ने अपना जाल बिछा दिया है। बुधवार शाम को डीएसटी टीम ने सदर थाना पुलिस के साथ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 10 लाख रुपए के साथ दो व्यक्तियों को दबोचा है। इस कार्रवाई में डीएसटी के मास्टरमाइंड छापेमार लखविंदर सिंह कांस्टेबल की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने पकड़ी गई राशि के हवाला होने का अंदेशा जताया है और इस संबध में जांच भी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के दिशा निर्देशन में लोकसभा चुनावों को लेकर जिले भर में वाहनों और संदिग्धो की खास चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को डीएसटी टीम के लखविंद्र सिंह को अपने ख़ुफ़िया तंत्र से लाखों रुपए के साथ दो व्यक्तियों के होने की सुचना मिली। इसके बाद फौरन डीएसटी व सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खंडेलवाल मिष्ठान भंडार के पास टारगेट पर दबिश देकर दो व्यक्तियों से करीब 10 लाख रुपए बरामद किए है। पुलिस ने दोनों से पकड़ी गई राशि के संबंध में पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को डिटेन कर लिया है। पुलिस ने इस राशि और पकड़े गए व्यक्तियों के हवाला कारोबार से जुड़े होने का अंदेशा भी जताया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को भी इस कार्रवाई के संबंध में सूचना की है। गौरतलब है,डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र सिंह की सुचना पर बीते विधानसभा चुनावों में भी हवाला कारोबारियों पर दर्जनों कार्रवाईयां हुई है। इसके साथ ही जिले में बड़ी संख्या मादक पदार्थ पकड़ने में भी लखविंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा है।