बीकानेर : खेत में घुसकर की मारपीट, मामला दर्ज
बीकानेर। खेत में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने छत्तरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में खरबारा के रहने वाले मुखराम ने कालुराम, मोतीराम व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 10 मार्च को चक 5 डी रोही में उसके खेत में आरोपियों ने एकराय होकर प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी व उसके भाईयों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

