समझाइश करने गए दो युवकों ने जीजा को ट्रेलर से कुचल कर की हत्या, जानें क्या पूरा मामला

जयपुर राजस्थान राज्य

समझाइश करने गए दो युवकों ने जीजा को ट्रेलर से कुचल कर की हत्या, जानें क्या पूरा मामला

नागौर। बहन के ससुराल समझाइश करने गए दो युवकों ने जीजा की ट्रेलर से कुचल कर हत्या कर दी। बहन की सास गंभीर घायल हो गई, जिसे नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हत्या के आरोप में पांचौड़ी थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। असल में झगड़ा दूसरी बहन के ससुराल वालों से था, जबकि बीच बचाव करने आया दूसरी बहन का पति बेवजह मौत का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली कि खड़काली गांव के एक मकान में ट्रेलर से एक युवक की हत्या कर दी गई है और वहां बड़ा बवाल हो गया। इस सूचना पर एएसपी सुमित कुमार, नागौर सीओ रविंद्र बोथरा मय टीम घटनास्थल के लिए से रवाना हुए। पांचौड़ी थाना प्रभारी खेताराम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक खड़े ट्रेलर के नीचे उम्मेदाराम (38) दबा पड़ा था, वहीं दूसरी तरफ चुकी देवी (58) घायल हालत में पड़ी थी। पुलिस ने दोनों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उम्मेदाराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि चुकी देवी को उपचार के लिए भर्ती किया। ट्रेलर की टक्कर से उसके पैर टूट गए।

यह था मामला
एएसपी ने बताया कि खड़काली निवासी मोहनराम ने अपनी पुत्री शोभा का विवाह चूनाराम और दूसरी पुत्री सरोज का विवाह उम्मेदाराम से कुछ वर्ष पहले किया था। चूनाराम व उम्मेदाराम चचेरे भाई हैं , दोनों आसपास ही रहते हैं। कुछ दिनों से शोभा अपने परिजनों से ससुराल वालों के साथ पति चूनाराम के परेशान करने की शिकायत कर रही थी। रविवार की रात करीब ग्यारह बजे शोभा का भाई रमेश उर्फ दुर्गाराम (29) और किशनाराम (28) ट्रेलर लेकर चूनाराम के घर पहुंचे।

यहां चूनााराम, उसकी मां चूकी देवी व अन्य परिजन एकत्र थे, पास ही रहने वाली सरोज का पति उम्मेदाराम भी वहां था। इस बीच चूनाराम के परिजनों ने ट्रेलर पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर रमेश और किशनाराम ने ट्रेलर को तेज गति से चलाया जो उम्मेदाम पर चढ़ गया। आगे खड़ी चुकी देवी भी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गई। उम्मेदराम के परिजनों ने इन दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।