सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चन्द्रचूड़ शनिवार को आएंगे बीकानेर
बीकानेर। बीकानेर में हमारा संविधान हमारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डी वाय चन्द्रचूड़ होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस हिमा कोहली, कानून मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल, राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस एमएम श्रीवास्तव, न्याय विभाग सचिव एसकेजी रहाटे, न्याय विभाग संयुक्त सचिव नीरज कुमार गयागी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चन्द्र चूड़ 9 मार्च, शनिवार को बीकानेर आएंगे। मुख्य न्यायाधीश दिल्ली से रवाना होकर 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्य न्यायाधीश महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में प्रात: 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश 11:45 बजे बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

