मौसम अपडेट: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का अलर्ट

जयपुर राजस्थान राज्य

मौसम अपडेट: राजस्थान में फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का अलर्ट

जयपुर। जयपुर सहित पूरे प्रदेशभर में हर सप्ताह नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रात को गुलाबी सर्दी का अहसास आमजन को हो रहा है। दोपहर में सूर्यदेव की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार को सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहा।

प्रमुख जगहों का पारा
इधर सीकर में बीती रात हवाएं थमने के कारण न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक पारा पाली का 32.4, भीलवाड़ा का 30.4, उदयपुर का 29, जयपुर का 28.2, पिलानी का 28.6, बाड़मेर का 30.8, भीलवाड़ा का 30.4, जोधपुर का 29.7, कोटा का 29, सीकर का 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।