बीकानेर : चारे से भरा ऊंट-गाड़ा पलटा, नीचे दबने से चालक की मौत

बीकानेर

बीकानेर : चारे से भरा ऊंट-गाड़ा पलटा, नीचे दबने से चालक की मौत

बीकानेर। चारे से भरा ऊंट गाड़ा पलट गया। ऊंट-गाड़े के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पांचू थाना क्षेत्र के डाबलिया नाडिया रोही शोभाणा में 48 वर्षीय भगवानाराम अपने ऊंट गाड़े में चारा भरकर अपने घर की तरफ आ रहा था तभी रास्ते में ऊंट गाड़ा पलट गया। इस दौरान ऊंट गाड़े के नीचे दबने से भगवानाराम की मौत हो गई। इस दौरान ऊंट की भी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई भादला निवासी मुलाराम पुत्र अमोलखराम कुम्हार ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है।