बीकानेर। बीकानेर के एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती का यह मैसेज उसे वाट्सएप पर मिला। मैसेज करने वाले शख्स ने फिरौती नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। इस संबंध में जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर नंबर 06 निवासी सिराजुद्दीन पुत्र फैजु खा ने अज्ञात रोहित गैग के आदमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि एक नवंबर को उसके मोबाइन नंबर के वाट्सएप पर मैसेज आया और बीस लाख रुपए देने को कहा। नहीं देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

