बीकानेर : मंदिर दर्शन करने पहुंचे युवक की जेब से 75 हजार रूपए पार कर ले गया अज्ञात व्यक्ति

बीकानेर

बीकानेर। मंदिर पहुंचे एक युवक की जेब काट ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में पूनिया कॉलोनी चुरू निवासी वीरेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 अक्टूबर की शाम को पांच बजे के आसपास देशनोक करणी माता मंदिर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह 21 अक्टूबर को माताजी मंदिर में दर्शन करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी जेब से 75000 रूपए निकालकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।