बीकानेर : रास्ता रोककर मारपीट करने व गले से सोने का मादलिया तोड़ ले जाने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर। कार में सवार होकर आये लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके गले में पहने सोने का मादलिया तोड़ ले गए। घटना 30 अक्टूबर को छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के 01 डीएल तख्तपुरा में हुई। इस संबंध में मुखराम पुत्र उमाराम ने दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए और रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके गले में पहना सोने का मादलिया तोडकऱ ले गये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपित खुशहालपुरा नागौर निवासी गोपालराम, निमीजोडा नागौर निवासी हुकमाराम व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।