बीकानेर अनाज मंडी में तूफानी बारिश बनी आफत, दुकान की छत हुई धाराशयी, नहीं हुई कोई जनहानी
बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर में बीते रविवार को आए तेज तूफान और ओलों वाली बारिश ने जिले भर सहित पुरे प्रदेश में कहर बरपाया है। जंहा सैकड़ो गाँवों में नुकसान होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बीकानेर शहर में भी दर्जनों जगहों पर ओलों वाली तेज तूफ़ानी बारिश ने लाखों रुपयों का नुकसान होने के समाचार मिले है। श्रीगंगानगर रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी में एक आढ़त की दुकान की छत धाराशयी हो गई। इस हादसे में हालांकि जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा अनाज मंडी में स्थित आढ़त की दुकान संख्या 65, सतीश कुमार मनोज कुमार में सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के आसपास हुआ।फर्म के मालिक सतीश कुमार खत्री ने बताया कि दुकान के पीछे बने गोदाम की छत रविवार को आई तूफ़ानी बारिश के बाद सोमवार सुबह ढह गई। इस हादसे में गोदाम की पट्टीयाँ एकाएक टूटकर गिर गई। पट्टीयां गिरने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ। खत्री ने बताया गनिमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे में गोदाम में रखा अनाज भी खराब हुआ है। खत्री के अनुसार प्राथमिक आंकलन के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सुचना मंडी प्रशासन सहित बीछवाल पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुयायना कर प्राकृतिक आपदा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। देखें फोटो वीडियो ????







