दैनिक खबरां नेटवर्क। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव में राजस्थान से बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां की ड्यूटी लगाई है। डॉ. सतीश पूनियां कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सतीश पूनियां को विशेष तौर पर बेंगलुरु ग्रामीण जिला की सीटों पर जिम्मेदारी दी गई है।
किसान-ओबीसी और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार और मैनेजमेंट
जानकारी के मुताबिक सतीश पूनियां लगभग 20-21 दिन कर्नाटक के किसान-ओबीसी बाहुल्य वाली सीटों और प्रवासी राजस्थानी बाहुल्य सीटों पर चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक सतीश पूनियां गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनावों में भी चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
सतीश पूनिया को मिली नई जिम्मेदारी भाजपा हाई-कमान ने पूनिया को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में लगाया..

