फांसी के फंदें पर झूला व्यक्ति, परिजन ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर बीकानेर पुलिस

फांसी के फंदें पर झूला व्यक्ति, परिजन ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। बीते कुछ समय से शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्याओं की घटनाए लगातार सामने आ रही है। इसी क्रम में कोटगेट थाना इलाके में एक जने ने आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

जानकारी मिली है कि पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास रहने वाले 52 वर्षीय राजेन्द्र गहलोत ने रात को अपने घर में फांसी का फंदा लगा ली। जिसका पता लगने के बाद परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गये।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि राजेन्द्र ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।