जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिडे लाठी-डंडों की इस जंग में कई हुवे घायल, पीबीएम में चल रहा ईलाज

बीकानेर

जमीन विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिडे लाठी-डंडों की इस जंग में कई हुवे घायल, पीबीएम में चल रहा ईलाज

बीकानेर@दैनिक खबरां। जमीन विवाद को लेकर खाजूवाला में मंगलवार सुबह दो गुट आमने सामने हो गए। लाठी-डंडों की जंग में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए जबकि एक 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चक 23 केजेडी गुल्लुवाली में ये विवाद हुआ। मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे दो युवकों पर कैंपर में सवार होकर आए दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इनके पास लाठी-डंडों के अलावा धारदार हथियार भी बताए जा रहे हैं। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में 32 वर्षीय कृष्णलाल जाट व 60 वर्षीय लीलूराम नायक घायल हो गए। जिन्हें तुरंत खाजूवाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कृष्णलाल को गंभीर हालत होने के कारण पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।