सीआई बिश्नोई ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत तस्करों पर बोला धावा,10 किग्रा डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को धर- दबोचा,मोटरसाइकिल जब्त..

बीकानेर

सीआई बिश्नोई ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत तस्करों पर बोला धावा,10 किग्रा डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को धर- दबोचा,मोटरसाइकिल जब्त..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। पूगल थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सीआई विकास बिश्नोई ने तस्करों पर धावा बोलते हुए 10 किग्रा अवैध डोडा पोस्त छिलका के साथ एक गंगानगर के तस्कर को धर दबोचा है। पकड़े गए तस्कर से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। तस्कर की पहचान 6 एमजीएम घड़साना गंगानगर निवासी 22 वर्षीय बाबूलाल पुत्र हनुमान के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को रेंज आईजी ओमप्रकाश व एसपी योगेश यादव के निर्देशन में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत अंजाम दिया गया है।

सीआई विकास बिश्नोई ने बताया कि आईजी व एसपी के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए लगातार गश्त व नाकाबंदी की जा रही है। इसी दौरान थाना स्तर के खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी पर एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार व खाजूवाला सीओ विनोद कुमार के निकट सुपरविजन में सत्तासर रोड़ पर विशेष नाकाबंदी की गई। इसी दरम्यान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक थैले में 10 किलोग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ जिस पर तुरंत 6 एमजीएम घड़साना गंगानगर निवासी 22 वर्षीय आरोपी बाबूलाल पुत्र हनुमान को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। सीआई बिश्नोई ने बताया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से जब्त माल के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

तस्करों में मचा हड़कंप..
वंही इस कार्रवाई के बाद इलाके के तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि कई तस्कर रास्ता बदलने की फिराक में हैं क्योंकि सीआई बिश्नोई की मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यशैली काले धंधों में लिप्त तस्करों से छुपी हुई नही है । कहते है कि सीआई बिश्नोई के रडार पर आया कोई भी तस्कर अपने आप को महफूज नही रख पाया, सीधा सलाखों के पीछे ही गया है। बिश्नोई ने हाल ही में बीकानेर के सदर थाने से पूगल थाना जॉइन किया है।

जंहा रही पोस्टिंग,तस्करों को दिया सख्त संदेश
इससे पहले सीआई बिश्नोई पांचू और श्रीकोलायत में पोस्टिंग रहे इस दौरान तस्करों की खूब बैंड बजाई थी, जंहा एक समय मे पांचू में मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में अव्वल रहता था, लेकिन सीआई बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ मिलकर तस्करों के सालों से जमे जमाए नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था तथा कई परिवारों की नौजवानो को इस दलदल से बचाया यही काम बिश्नोई ने श्रीकोलायत थानाधिकारी रहते हुए किया।
पुलिस महकमें में सीआई बिश्नोई की छवि बेदाग और नशे के माफियाओं की कमर तोड़ने वालों में गिनी जाती है। अपनी छवि व कार्यशैली के अनुरूप ही विश्नोई ने पूगल में भी मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान शुरू करके मादक पदार्थ तस्करों को सख्त संदेश दे दिया है।

टीम में ये रहे शामिल
पूगल थानाधिकारी सीआई विकास विशनोई,धर्माराम,
राजेन्द्र कुमार,रामस्वरूप एचसी,सुरजाराम,कुलदीप प्रेमचंद कानि डीआर आदि शामिल रहे।