जस्सूसर गेट पर झगड़ा,सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक को दुकानदार ने जड़ा थप्पड़,मौके पर लगी लोगों की भीड़..

बीकानेर

जस्सूसर गेट पर झगड़ा,सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक को दुकानदार ने जड़ा थप्पड़,मौके पर लगी लोगों की भीड़..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। नयाशहर थाना क्षेत्र में जस्सूसर गेट के बाहर अब से कुछ देर पहले एक दुकानदार व ग्राहक के बीच मारपीट होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने मोलभाव कर रहे ग्राहक को तैश में आकर थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद ग्राहक के परिजन दुकान पर पहुंच गए जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जस्सूसर गेट के सामने श्री सुपर स्टोर की बताई जा रही है । जंहा आज रात्रि करीब 8:30 बजे एक युवक व बालक कुछ सामान खरीदने दुकान पहुंचे तो किसी सामान की रेट को लेकर दोनो युवकों व दुकानदार में बोलचाल हो गई । बताया जा रहा है कि इसी दौरान विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने तैश में आकर युवक के थप्पड़ जड़ दिया जिससे युवक की आंख पर चोट लग गई।

मारपीट की सूचना मिलने पर युवक के परिजन इकट्ठा होकर दुकान पर पहुंचे । जानकारी यह भी मिली है कि दुकानदार ओर ग्राहक एक ही जाति के है ऐसे में समाज के मौजिज लोगो ने मौके पर पहुंचकर मामले में समझाइश की बताते है। वंही घटना के बाद दुकानदार ने दुकान बंद कर दी। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों का जमावड़ा देख राहगीरों में संशय बना रहा।