रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु इन गाड़ियों में की डिब्बो की अस्थाई बढोतरी..
बीकानेर@दैनिक खबरां। रेलवे द्वारा प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 30.09.22 से 09.10.22 तक एवं दादर से दिनांक 01.10.22 से 10.10.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा में दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 01.10.22 से 11.10.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

