ब्याज दरों में बढ़ोतरी: महंगे होंगे होम और कार लोन,RBI ने रेपो रेट में किया 0.50% का इजाफा

नई दिल्ली

ब्याज दरों में बढ़ोतरी: महंगे होंगे होम और कार लोन,RBI ने रेपो रेट में किया 0.50% का इजाफा

नई दिल्ली@दैनिक खबरां। बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 0.50% का इजाफा किया है। इससे रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% हो गई है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो सकता है और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

ब्याज दरों पर फैसले के लिए 28 सितंबर से मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग चल रही है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों को लेकर जानकारी देंगे। अगस्त में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 4.90% से बढ़कर 5.40% कर दिया गया था।

चार महीने में 1.40% की बढ़ोतरी
मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट 4.40% से बढ़कर 4.90% हो गई थी। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया है जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई।

क्या पहले से चल रहे लोन पर भी बढ़ेगी EMI होम लोन की ब्याज दरें 2 तरह से होती हैं पहली फ्लोटर और दूसरी फ्लेक्सिबल। फ्लोटर में आपके लोन कि ब्याज दर शुरू से आखिर तक एक जैसी रहती है। इस पर रेपो रेट में बदलाव का कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं फ्लेक्सिबल ब्याज दर लेने पर रेपो रेट में बदलाव का आपके लोन की ब्याज दर पर भी फर्क पड़ता है। ऐसे में अगर आपने पहले से फ्लेक्सिबल ब्याज दर पर लोन ले रखा है तो आपके लोन की EMI भी बढ़ जाएगी।