बीकानेर/ ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,मृतक की हुई शिनाख्त
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। शहर के रेल फाटक के पास वाली पटरियों पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना देर रात्रि रानी बाजार क्षेत्र के नागणेची मंदिर के सामने रेल फाटक की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त 34 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र नंदलाल के रूप में हुई बताते है। घटना की सूचना मिलने पर सम्बंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
वंही खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर, सोयेब अपनी एंबुलेंस के साथ और असहाय सेवा संस्थान बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, व रमजान आदि घटनास्थल पर पहुंचे, और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया । वंही मृतक के परिजनों को इत्तला दे दी गई है। गौरतलब है, इस रेल फाटक के समीप विगत दिनों में कई हादसे हो चुके है ।

