जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को..
बीकानेर@दैनिक ख़बरां। करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित 72 वीं जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ और आजादी का 75वां अमृत महोत्सव बनाया गया जिसमें जिला बास्केटबॉल संघ बीकानेर के सभी खिलाड़ी , कोच उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार को को बालक वर्ग में स्टेडियम ने करणी क्लब को हराया , बालिका वर्ग में स्टेडियम क्लब ने करणी क्लब पर जीत दर्ज की।
सचिव राजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार दोनों वर्गों की टीमों का चयन भीलवाड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। 15 अगस्त से बालक-बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर रेलवे ग्राउंड में होगा

