बीकानेर: बेची हुई जमीन को दुबारा बेचने का मामला आया सामने,पुलिस जुटी जाँच में..
बीकानेर@दैनिक खबरां। बेची हुई जमीन को धोखाधड़ी से दुबारा बेचने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में जामसर थाने में रानी बाजार निवासी दीपक अग्रवाल ने कासम खां,ओमप्रकाश सोनी,शरीफा,सुभाष सोनी,अमरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना सवाईसर में 10 अगस्त की 2006 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे कुछ वर्ष पूर्व जमीन प्राथी्र को बेच दी। जिसके बाद आरेापियों ने फिर से उसी जमीन के कुटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर जमीन किसी अन्य को बेचकर धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

