दैनिक खबरां। गाड़ी पीछे दौड़ाने ओर जान से धमकी देने का मामला सामने आया है। मामला नापासर थाने से जुड़ा है। इस सम्बंध में नापासर थाने में खारड़ी निवासी रामस्वरूप सारस्वत ने श्रीचन्द,सागरमल,मोहित उर्फ कोजुराम निवासी खारड़ा व 3-4 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना रोही खारड़ा में 2 अगस्त की है। प्रार्थी ने बताया कि आरेापियों ने उसकी गाड़ी के पीछे गाडी लगाकर पीछा किया। जिसके बाद आरेापियों ने उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए ओर जान से मारने की धमकी। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि आरेापियों ने इस दौरान उसकी गाड़ी में रखे बैग से एक लाख तीस हजार रूपए व अन्य जरूरी कागजात चोरी कर ले गए और मोबाइल को तोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

